सांगोद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CM अशोक गहलोत से मुलाकात की, बजट घोषणाओं पर जताया आभार

कोटा 8 मार्च। राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और बजट में क्षेत्र में मिली सौगातों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बजट में शामिल होने से अछूती रही क्षेत्र के लोगों की महत्वाकांशी योजनाओं और मांगों को लेकर भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

kota congress

विधायक भरत सिंह के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पंचायत समिति सदस्य कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने कनवास क्षेत्र में सिंचाई परियोजना एवं औद्योगिक क्षेत्र और सांगोद तहसील क्षेत्र में मल किचड़ उपचार सयंत्र, बपावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बपावर को उपतहसील का दर्जा, सड़कों की स्वीकृति आदि बजट घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बाद में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी मुकालात की और संगठनात्मक चर्चा की। इस मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष रवि गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सुमन, सरपंच गोविंद रायका, परशुराम खटीक, घनश्याम नागर, सरपंच रामकल्याण बंजारा, राधेश्याम मीणा, रामावतार मीणा, सरपंच ललित खटीक, प्रतिनिधि कपिल मारन, सरपंच रघुराज सिंह, पार्षद विपिन नंदवाना, युवा नेता शिव शिवानी, मुरारी गुर्जर, गोपाल गुर्जर, सिंटू नागर, पवन मीणा बपावर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सांगोद में उजाड़ नदी किनारे स्थित खाड़ा परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर बजट जारी करने, हरिश्चन्द्र सागर सिंचाई परियोजना की मुख्य नहर और वितरिकाओं की मरम्मत करवाने समेत इसके जीर्णोद्धार करवाने, कनवास में पंचायत समिति स्वीकृत करने और खान की झोपडिया गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+