हरियाणा: 8 साल बाद कांग्रेस का संगठन तैयार, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कसी कमर

नई दिल्ली। लंबे इतंजार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन को तैयार करने का काम पूरा कर लिया है। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस आखिरकार अपना संगठन बनाने में सफल रही है। पिछले दो माह की मशक्कत के बाद कांग्रेस का संगठन तैयार हो गया है। ब्लाक, जिला व प्रदेश संगठन की सूची आठ सितंबर के बाद कभी भी जारी हो सकती हैं। पिछले आठ साल से प्रदेश में कांग्रेस का ब्लाक व जिला स्तर पर संगठन नहीं है।

 Congress organization ready in Haryana after eight years list can be released anytime

बिना संगठन के ही कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संगठन नहीं बनाए जाने के लिए पूर्व में अध्यक्ष रहे डाक्टर अशोक तंवर और कुमारी सैलजा को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं, जबकि ये दोनों नेता हुड्डा खेमे पर संगठन गठन में बाधक बनने का आरोप लगाते रहे।

नए प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के अन्य नेता किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा के साथ बेहतर समन्वय कर संगठन गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के सिलसिले में हुई बैठक में दिल्ली पहुंचे उदयभान ने बताया कि यदि इच्छा शक्ति हो तो संगठन गठन का काम इतना मुश्किल नहीं है, जितना पहले बताया जा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है, इसलिए प्रदेश इकाई ने पहले ही संगठन गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हिस्सा लेते हैं। ब्लाक, जिला और प्रदेश संगठन को उन्होंने राज्य के सभी प्रमुख नेताओं से बातचीत के आधार पर तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+