अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, भारत जोड़ो यात्रा की बात करने वाले पहले पार्टी को जोड़े
हरियाणा में बरसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, भारत जोड़ो यात्रा की बात करने वाले पहले पार्टी को जोड़े
चंडीगढ़। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कैथल स्थित नई अनाज मंडी में अमृत काल संकल्प रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के लिए भाजपा परिवार वाली पार्टियों से लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस व अन्य परिवार केंद्रित पार्टियां खुद व अपने बच्चों को बचाने के लिए काम कर रही हैं। कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए नड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की बात करने वाले पहले अपनी पार्टी को तो जोड़कर रख लें।













Click it and Unblock the Notifications