आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम ने वितरित किए YSR अवॉर्ड, राज्यपाल भी हुए शामिल
विजयवाड़ा, नवंबर 02। आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठनों और व्यक्तियों सहित 59 को पहला वाईएसआर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और वाईएसआर अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि वाईएसआर लाइफटाइम अचीवमेंट और वाईएसआर अचीवमेंट अवार्ड्स हर साल राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर ही वितरित किया जाएगा और ये कार्यक्रम एक वार्षिक सम्मेलन की तरह आयोजित होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए सीएम जगन ने कहा, "केंद्र हर साल विभिन्न क्षेत्रों में महान हस्तियों को पद्म श्री, पद्म भूषण और भारत रत्न जैसे देश के सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित करता है। उन्हीं के समान, राज्य सरकार ने राज्य भर में महान लोगों और संगठनों की अनुकरणीय सेवाओं का सम्मान करने के लिए वाईएसआर पुरस्कारों की स्थापना की।''
सीएम ने इस दौरान कहा, "मेरे पिता डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी तेलुगु संस्कृति के प्रतीक हैं, कृषि क्षेत्र के प्रति उनका लगाव था और उन्होंने हमेशा गरीबों के विकास के लिए कड़ी मेहनत की। वह अपने प्रशंसनीय दृष्टिकोण और त्रुटिहीन सेवाओं के साथ महान ऊंचाइयों तक पहुंचे थे। हमने राज्य स्तर पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने के लिए उनके नाम पर पुरस्कारों की स्थापना की है।''
आपको बता दें कि वाईएसआर लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स में 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, वाईएसआर का एक कांस्य स्मृति चिन्ह और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी तरह, वाईएसआर अचीवमेंट अवार्ड्स में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक स्मृति चिन्ह और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications