सीएम योगी ने कहा- हम सभी को आत्मनिर्भर लक्ष्य की ओर बढ़ाएगी खादी

लखनऊ, 19 अक्टूबर: देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी लगातार आयोजन हो रहे हैं। इसी के अंतर्गत लखनऊ में मंगलवार से 15 दिनी खादी महोत्सव व सिल्क एक्सपो -2021 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

CM Yogi adityanath said Khadi will lead all of us towards self reliant goal

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के खादी के जुड़े प्रतिष्ठानों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही खादी महोत्सव का उद्घाटन किया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो' के उद्घाटन के साथ ही खादी प्रदर्शनी का जायजा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खादी महोत्सव में चरखा भी चलाया। उन्होंने प्रदर्शनी में खादी के उत्पादकों से बात की। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खादी हम सभी को आत्मनिर्भर लक्ष्य की ओर बढ़ाएगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस देश को आत्मनिर्भर का मंत्र दिया है। आने वाला समय खादी का है।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि खादी आजादी का सिंबल रहा है , अब खादी फैशन का प्रतीक भी बन रहा है। हम घर- घर खादी ले जाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश में खादी को प्रमोट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यहां पर लाभार्थियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना के चेक, ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र, राज्य स्तरीय पुरस्कार और पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार का वितरण किया। 'खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो' 30 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान यहां पर उत्तर प्रदेश के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+