सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दीपावली मेले का उद्घाटन, शहीदों को मिला सम्मान

सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दीपावली मेले का उद्घाटन, शहीदों को मिला सम्मान

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन, जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दीपावली मेले का आज शुक्रवार को उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सरोकार के जिस संकल्प और उद्देश्य के साथ यह संस्था आर्थिक एवं सामाजिक रूप से लाचार और जरूरतमंदों की सहायता कर रही है, दीपावली मेला उसी कड़ी का एक हिस्सा है। जेसोवा के सामाजिक सरोकार का दायरा और बढ़े, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस मौके पर वीर नारी सम्मान व सहायता राशि दी गयी।

CM Soren wife Kalpana Soren inaugurated the jesowa Deepawali fair

कोविड काल में मदद करने का लोगों में दिखा जज्बा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों और लाचार लोगों की मदद अथवा सहायता करना हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति में रचता-बसता है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पूरे देश में जिस तरह विभिन्न संस्थाएं लोगों की मदद करने के लिए सामने आईं, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। किसी ने गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त में खाना खिलायास, तो किसी ने दवाइयां उपलब्ध कराई, तो किसी ने अन्य माध्यमों से मदद पहुंचाई। यह हम सभी को मानवता और सामाजिक जुड़ाव के लिए प्रेरित करता है। इससे मदद और सहायता पहुंचाने वालों को काफी बल मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी और किसी के साथ मुसीबतें और समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में हम एक ऐसा वातावरण बनाएं, जहां लाचार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग सामने आएं। वे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इन्हें मिला सम्मान और सहायता राशि
वीर नारी सम्मान: इस मौके पर देश के लिए अपनी शहादत देने वाले वीर शहीद कुंदन कुमार ओझा की धर्मपत्नी नम्रता ओझा, वीर शहीद गणेश हांसदा की माता कापरा हांसदा और वीर शहीद सुनील लकड़ा की धर्मपत्नी मधुवानी लाकड़ा को जेसोवा की ओर से वीर नारी सम्मान के तहत एक-एक लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। राजधानी रांची के डुमरदग्गा स्थित ऑब्जर्वेशन होम को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। गढ़वा जिले के महुपी आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक लाख 75 हज़ार रुपए की सहायता राशि दी गई। चतरा जिले के हंटरगंज की रहने वाली और एसिड अटैक की पीड़िता काजल कुमारी को बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया गया।

इन्हें मिली सहायता राशि
थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित शांभवी कुमारी को इलाज के लिए तीन लाख रुपए जेसोवा की ओर से दिए गए। रांची जिले के मांडर प्रखंड में रात्रि पाठशाला के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने वाली अनीता उरांव को 80 हज़ार रुपये की सहायता राशि दी गई। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स की छात्रा प्रियंका कुमारी और एमबीए के विद्यार्थी राजीव रंजन को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+