CM सोरेन ने किया जगरनाथ महतो का सपना पूरा, नावाडीह में 26 करोड़ से दिवंगत मंत्री के नाम पर बनेगा डिग्री कॉलेज

बेरमो/नावाडीह (बोकारो)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 1932 का खतियान झामुमो का मुद्दा था और रहेगा। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति बनाई गई, तो भाजपा व आजसू ने कोर्ट पर जाकर उसे रद्द करा दिया, लेकिन हम न हार मानने वाले हैं और ना ही पीछे हटने वाले।

भाजपा षडयंत्र रचने व झूठ बोलने में माहिर है। परिस्थिति को देखते हुए सरकार लंबी छलांग लगाने के लिए फिलहाल दो कदम पीछे हुई है। सीएम गुरुवार को पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो और उनकी पत्नी वर्तमान मंत्री बेबी देवी के क्षेत्र बोकारो जिले के नावाडीह में विनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में सभा को संबोधित कर रहे थे।

Jharkhand

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नावाडीह में डिग्री कालेज का भी शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अंतिम सांस तक जनता की सेवा करते रहे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की जरूरत है इसलिए नावाडीह में 26 करोड़ रुपये से बनने वाले माॅडल डिग्री कालेज का नाम स्व. जगरनाथ महतो के नाम से होगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान 164 करोड़ की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की परंपरा भूलने के कारण राज्य में 40 फीसदी बच्चे कुपोषित पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 15 हजार किमी सड़क बनाने का निर्णय लेकर हर गांव को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हर खेत में पानी व हर घर तक शिक्षा पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। आदिवासी, दलित व पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजने का खर्च सरकार उठा रही है।

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लड़कियों का कल्याण हो रहा है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिग्री की पढ़ाई को इच्छुक छात्रों को भी सरकार खर्च देगी। 15 लाख रुपये तक का कर्ज न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ऋण लेने के पांच साल तक पढ़ाई करने के बाद सातवें साल से ब्याज लगेगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन सरकार मुहैया करा रही है। नाई दुकान, ब्यूटी पार्लर, राशन, होटल, रेस्टोरेंट, टेंट हाउस, जूता-चप्पल दुकान के लिए कर्ज दिया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने 10,067 लाभुकों के बीच 56 करोड़ 36 लाख रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया। इस दौरान सीएम ने गोमिया में बने डिग्री कालेज का भी उद्घाटन किया। मौके पर मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+