MP News: चुनाव घोषणा के बाद दार्शनिक अंदाज में दिखे सीएम शिवराज, कैप्शन लिखा- मां गंगा संस्कृति का प्रवाह
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव की घोषणा की है। इसके फौरन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार की यात्रा पर चले गए। खुद मुख्यमंत्री ने एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट कर कैप्शन लिखा- “माँ गंगा भारत
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा और बीजेपी में टिकट वितरण के बाद नेता अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोई भगवान के शरण में साष्टांग दंडवत कर रहा है तो कोई मां गंगा की गोद में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव ऐलान से पहले की लंबी भागमभाग और तारीख ऐलान के बाद लंबे अभियान पर निकलने से पहले मंगलवार को ऋषिकेश चले गए।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो और फोटो मंगलवार को चर्चा में रहे। इसमें वो हिमालय की पहाड़ियों के सामने गंगा के तट पर एकांत में चट्टान पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, ये फोटो ऋषिकेश का है। यहां शिवराज शांत भाव से गंगा किनारे बैठे हैं।

सोमवार को निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव की घोषणा की है. इसके फौरन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार की यात्रा पर चले गए। खुद मुख्यमंत्री ने एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट कर कैप्शन लिखा- "माँ गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह; यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराएगी।
फोटो पोस्ट करते ही वायरल हो गया। इसे लोगों ने अलग अलग अपने अंदाज में देखा और इस पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल के साथ दर्शन शास्त्र में एम ए किया है। इस फोटो में भी वो किसी दार्शनिक अंदाज में बैठे दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications