हरियाणा कैबिनेट की बैठक के बाद CM की प्रेस कांफ्रेंस, जमीन एक्ट एजेंडे पर लगी मुहर

हरियाणा सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग 2 फरवरी को हुई थी। इसमें हरियाणा बजट को लेकर डेट फिक्स की गई थी। साथ ही आयुष शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा आयुष विभाग को अलग विभाग के तौर पर मंजूरी दी गई थी।

CMs press conference after Haryana cabinet meeting, seal on land act agenda

हरियाणा कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैठक में 36 एजेंडो पर चर्चा हुई है। इस दौरान सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल पर चर्चा हुई। शामलात जमीन पर गौशाला स्थापित करने पर भी बात की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के द्वारा नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। साथ ही साथ सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का प्रस्ताव भी रखा गया। इतना ही नहीं, जमीन एक्ट एजेंडे पर मुहर लगा दी गई है।

हरियाणा की पहली कैबिनेट मीटिंग 2 फरवरी को हुई थी। इसमें हरियाणा बजट को लेकर डेट फिक्स की गई थी। साथ ही आयुष शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा आयुष विभाग को अलग विभाग के तौर पर मंजूरी दी गई थी। मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा निजी स्वास्थ्य विज्ञान शैक्षणिक संस्था (प्रवेश विनियमन, फीस नियतन और शैक्षणिक मानक अनुरक्षण) अधिनियम- 2012 में संशोधन के संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय को वापस लेने के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में विदेश सहयोग विभाग का नाम हरियाणा सरकार कार्य (आवंटन) नियम, 1974 में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा विभागीय वित्तीय नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। यह वित्तीय नियम सभी सरकारी विभागों पर लागू होंगे।

सरकार का निर्यात पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री का मानना है कि निर्यात बढ़ाने वाले उद्योग पर बजट में सरकार फोकस करेगी। इसकी वजह है कि रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में उद्योगों का सरकार को हमेशा सहयोग मिलता रहता है। मुख्यमंत्री का कहना है कि राष्ट्र की जरूरत के हिसाब से विदेशी मुद्रा बढ़े इस प्रकार से ब्लू प्रिंट बनाया जाएगा। UNO ने इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+