आंध्र प्रदेश: सीएम रेड्डी ने विभिन्न योजनाओं के बचे हुए 9.3 लाख पात्र लाभार्थियों को जारी किए 703 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विभिन्न योजनाओं के उन 9,30,809 पात्र लाभार्थियों को 703 करोड़ रुपए जारी किए, जो पहले विभिन्न कारणों से इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए थे।

हैदराबाद, 29 दिसंबर। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विभिन्न योजनाओं के उन 9,30,809 पात्र लाभार्थियों को 703 करोड़ रुपए जारी किए, जो पहले विभिन्न कारणों से इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए थे। लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि जमा करने के बाद जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार पिछली सरकार के विपरीत लोगों के दरवाजे पर विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

Jagan Mohan Reddy

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत छूटे पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने की पहल के तहत सरकार वर्ष में दो बार सूचियों का पुनरीक्षण करेगी और उन्हें जून और दिसंबर में लाभ प्रदान करेगी। अपनी सरकार की तुलना टीडीपी से करते हुए सीएम रेड्डी ने कहा कि पिछली सरकार ने जन्मभूमि समितियों के माध्यम से पात्र लोगों का चयन करके योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या को कम करने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें: Article 370 हटने के बाद J&K में घुसफैठ और आतंकी घटनाओं में आई कमी, सरकार ने दिए पूरे आंकड़े

उन्होंने कहा की टीडीपी सरकार के विपरीत वाईएसआरसी सरकार ने योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए हमने केवल पात्रता को मानदंड के रूप में लिया है। हमारी सरकार देश में अकेली है, जो सभी पात्र लाभार्थियों को तेजी से योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+