रात को अचानक रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, जरुरतमंदों को बांटे कंबल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को जिलों व नगर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

pushkar singh dhami

देहरादून, 25 दिसंबरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को जिलों व नगर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों को कंबल व गरम कपड़े वितरित किए जाएं। रविवार को प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन सुशासन दिवस पर इस कार्य को अभियान के रूप में किया जाए।

जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए की गई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून अस्पताल सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए की गई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जरुरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किए।

गरीब व निर्धन व्यक्तियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना
मुख्यमंत्री घंटाघर के निकट स्थित रैन बसेरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां रुके गरीब व निर्धन व्यक्तियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, लालपुल, और चूना भट्टा स्थित रैन बसेरों के संबंध में भी जानकारी हासिल की।

कंबल और गरम कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेघरों को सर्दी से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। कंबल और गरम कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारों पर इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है।

अस्पतालों का भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए
उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों का भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों की स्थिति में और सुधार करने के निर्देश भी दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+