नई दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो, पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

CM Pushkar Singh Dhami released the promo poster of Pahadi Ratna Sridev Suman in New Delhi

उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृभूमि के लिए स्वयं को आहूत कर श्रीदेव सुमन ने पूरे राष्ट्र में क्रांति की अलख जगाई। उनके विचार जितने उस वक्त प्रासांगिक थे, उतने ही आज भी हैं। वे सदैव एक प्रेरणापुंज की तरह हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+