Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश​ दिए हैं। पुलिस सत्यापन अभियान को और तेज करेगी।

CM Pushkar Singh Dhami gave necessary guidelines to the officials regarding population imbalance

उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश​ दिए हैं। इसके लिए पुलिस सत्यापन अभियान को और तेज करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग की बैठक में राज्य की आतंरिक सुरक्षा की समीक्षा की।

सत्यापन अभियान चलाया

सत्ता संभालने के दिन से ही राज्य में जनसांख्यिकी संतुलन को लेकर सीएम धामी सख्त है। राज्य में जनसंख्या नीति बनाए जाने की भी बातें भी हो रही हैं। इस बीच धामी सरकार ने राज्य में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और आवंछनीय लोगों की गतिविधियों को पहचान करने और नजर रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

अतिक्रमण और अवैध कब्जों की पहचान के लिए अभियान

सीएम के निर्देश पर ही आरक्षित वन क्षेत्रों व सरकारी भूमि से धार्मिक स्थलों की आड़ में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीएम ने इस अभियान को तेजी से चलाने और पुलिस को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले सरकार सरकारी भूमि पर अवैध रुप से बनाए गए धार्मिक संरचनाओं को लेकर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+