"संकल्प से परिवर्तन की ओर" कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तराखंड सीएम धामी, कृषकों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाडिया भू विज्ञान संस्थान में "संकल्प से परिवर्तन की ओर" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित "संकल्प से परिवर्तन की ओर" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया।
18 हजार पॉलीहाउस की स्थापना के लिए 280 करोड़ की स्वीकृति
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में नाबार्ड के सहयोग से 18 हजार पॉलीहाउस की स्थापना के लिए 280 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। साथ ही सेब उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए एप्पल मिशन के तहत 35 करोड़ की योजना को भी प्रारंभ किया गया है।
फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। हमारी सरकार कृषि और उद्यान को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications