कबीर जयंती पर सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा, चंडीगढ़ का मुख्यमंत्री आवास कहलाएगा संत कबीर कुटीर

रोहतक, 13 जून। हरियाणा के रोहतक में राज्य स्तरीय कबीर जयंती में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का नाम संत कबीर के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री आवास आज से संत कबीर कुटीर कहलाएगा। रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय संत कबीर दास जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बड़ी घोषणाएं कीं।

CM Manohar Lal said name of CM house will be on Sant Kabir

श्री मनोहर लाल ने कहा कि संत कबीर दास धार्मिक एकता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने मानव मात्र से प्रेम का संदेश दिया। उनके अनुयायी आज भी उनकी वाणी का प्रचार कर रहे हैं। उनकी शिक्षाएं समाज की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हम संत कबीर के सिद्धांतों के अनुरूप अंत्योदय को वचनबद्ध हैं।

इसके साथ ही संत कबीर जी के जन्मस्थान बनारस की जो भी कोई यात्रा करना चाहता हो उसके लिए रेलवे का किराया सबको दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में किसी एक संस्थान का नाम संत कबीर के नाम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के उनके सरकारी आवास का नाम भी संत कबीर कुटीर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+