करनाल पहुंचे CM मनोहर लाल:वार्ड 2 में कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर रहे; जन संवाद के तहत शिकायतें भी सुनेंगे
जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने जन-संवाद नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंच सकता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल पहुंचे। सबसे पहले वह वार्ड नंबर 2 में पहुंचे, जहां वह संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।
इसके बाद करनाल में आम लोगों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करेंगे। समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके लिए करनाल शहर में स्थित करनाल क्लब जगह निर्धारित की गई है। अधिकारियों की माने तो कोई भी व्यक्ति इस दौरान अपनी शिकायत लेकर करनाल क्लब पहुंच सकता है।
करनाल क्लब में सीएम मनोहर लाल लोगों की शिकायतें सुनेंगे।
सबसे पहले उसे शिकायत का पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद उसकी शिकायत पर सुनवाई होगी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने जन-संवाद नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications