एल्विश यादव के अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, मेधावी युवाओं को सम्मानित करने की घोषणा की
चंडीगढ़: एल्विश यादव के अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल पहुंचे। इस दौरान 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के दिन प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम की घोषणा की।
इस मौके पर प्रदेश में मेधावी युवा प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एलविश यादव का भी विशेष सम्मान किया जाएगा। वहीं सीएम मनोहर लाल ने युवाओं को नशे से दूर रहकर मजबूत समाज बनाने की अपील की।

रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रविवार (20 अगस्त) को गुरुग्राम में उनका अभिनंदन समारोह हुआ। कहा जा रहा है कि इस प्रोग्राम में 3 लाख से भी ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंच पर एल्विश यादव को सम्मानित किया। स्टेज पर प्रिंस नरूला के अलावा एल्विश के मम्मी-पापा भी नजर आए।
Elvish Yadavने सोशल मीडिया पर दो दिन पहले ही बता दिया था कि 20 अगस्त की शाम को ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में अभिनंद समारोह होगा। ऐसे में उनके फैंस इस प्रोग्राम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications