नगर निकाय के दो अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिए सस्पेंड करने के आदेश

मनोहर लाल नगर दर्शन पोर्टल पर शहरी निकायों से संबंधित नागरिकों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित भेजी गई मांगों और उन पर चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर रहे थे।

cm manohar lal ordered suspension of two officials of the civic body

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्य में कोताही बरतने पर सख्त संज्ञान लेते हुए नगर निगम सोनीपत में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता गौरव गुलिया व नगर पालिका जुलाना के सचिव ललित गोयल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां नगर दर्शन पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता उपस्थित थे।

मनोहर लाल नगर दर्शन पोर्टल पर शहरी निकायों से संबंधित नागरिकों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित भेजी गई मांगों और उन पर चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान विकास कार्यों के क्रियान्वयन में देरी तथा कुछ अनिमियतताएं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से करवाना सुनिश्चित करना है। अधिकारियों व कर्मचारियों के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरूण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक डीके बेहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+