सफाई कर्मियों को दिवाली का तोहफा देंगे सीएम खट्टर, जानिए क्या-क्या की घोषणाएं

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शरद पूर्णिमा व भगवान वाल्मीकि की जयंती पर सफाई कर्मियों को दिवाली व हरियाणा दिवस का तोहफा देते हुए उनके लिए अनेक घोषणाएं की। जिनमें शहरी सफाई कर्मियों का 16 हजार रुपये से 17 हजार रुपये मासिक मानदेय, ग्रामीण सफाई कर्मियों का 14 हजार रुपये से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की घोषणा की है।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कस्सी, तसला व अन्य औजार के लिए 2 हजार रुपये वार्षिक तथा धुलाई भत्ता एक हजार रुपये करने की घोषणा शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सफाई कर्मचारियों की संख्या 6 है वहां 8 की जाएगी और जहां 8 है वहां 10 की जाएगी।

Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने आज भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 पंचकूला में समस्त अनुसूचित जाति समाज द्वारा क्लास वन और टू अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने के लिए उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सब लोग आगे बढ़ें, किसी के साथ भेदभाव ना हो, समान भाव से हम गरीब व अंत्योदय परिवारों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति के उत्थान में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति में आरक्षण जहां विभागीय उच्चतम पदों की संख्या तीन है वहां पर लागू होगी, एक पर नहीं होगी।

एसोसिएशन की मांग पर किसी विभाग में जल्द से जल्द यह व्यवस्था आरंभ हो जाए, पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उन्होंने कल ही इस पर कार्य शुरू कर दिया था और शिक्षा विभाग में पदोन्नति से उपनिदेशक के 6 पद भरे जाने हैं जो सामान्य श्रेणी में आते हैं, 3 पर पदोन्नति हो सकती है और 3 खाली हैं। वरिष्ठता सूची में 11, 12 व 13 तीनों सामान्य वर्ग के है।

नुसूचित जाति के कर्मचारी का वरिष्ठता सूची में पता लगाया तो वह 30वें नंबर पर है। इसको 13वें स्थान पर 20 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से उपर किया गया है और आत्मा प्रकाश जो अनुसूचित जाति से संबंधित हैं, उनको उपनिदेशक के पद पर आज से ही पदोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि क्लास-3 व क्लास-4 में पदोन्नति 2015 से लागू की दी गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में मैरिट से आगे बढ़े और इस व्यवस्था में 20 प्रतिशत की बजाय 25 प्रतिशत आये और धीरे-धीरे रोस्टर के हिसाब से पदोन्नति होती रहेगी और एक दिन इस पॉलिसी की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। सीएम खट्टर ने राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार की मांग पर जीटी रोड पर पिपली के ट्रांस्पोर्ट नगर में 3 एकड जमीन के एक क्षेत्र में गुरु रविदास की 25 फुट प्रतिमा लगाई जाएगी और यह 20 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाई जाएगी।

शेष भूमि में प्रशासनिक ट्रस्ट, छात्रावास व शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने हिसार से विनोद चड्ढा, राजेंद्र कुमार व अन्य साथियों द्वारा हिसार में 3 हजार वर्ग मीटर प्लॉट की मांग को तत्काल स्वीकार करते हुए 78 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। यह राशि संस्थान द्वारा एकत्रित की गई है। एचएसवीपी के रेट के हिसाब इस प्लॉट की कीमत डेढ करोड़ रुपये बनती है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के उद्योगपति जो एचएसआईआईडीसी के प्लॉट पर उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उनको प्लॉट की कीमत पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+