Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीएम खट्टर बोले- हरियाणा सरकार ने प्रदेश को लाल डोरा मुक्त किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज प्रदेश के सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 6,260 गांवों में 25 लाख 17 हजार 266 प्रॉपर्टी कार्डों को अंतिम रूप दिया गया है।

इनमें से 24 लाख 51 हजार 613 कार्ड मालिकों को दिए भी जा चुके हैं और उनके परिवार पहचान पत्रों से जोड़े जा चुके हैं। यही नहीं अब तक 3,613 गांवों की 4 लाख 62 हजार सम्पत्तियों की रजिस्ट्री की जा चुकी है।

CM manohar lal Khattar

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के दौरान ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करने के दौरान दी। एक घंटे के इस कार्यक्रम के तहत 13334 लोग जुड़े।

मनोहर लाल ने कहा कि हमने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में गाँवों में लाल डोरे के अन्दर की प्रापर्टी का मालिकाना हक प्रॉपर्टी रिकॉर्ड में दर्ज कराने का वायदा किया था। हमने 27 अक्तूबर 2019 को जनसेवा का दायित्व पुन: संभाला और इसके 3 मास बाद ही 25 दिसम्बर को इस वायदे को पूरा कर दिया। इस तरह लाल डोरा मुक्त गांव करना हमारी वचनपूर्ति का भी प्रतीक है। राज्य सरकार ने गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की योजना का शुभारंभ 25 दिसम्बर, 2019 को सुशासन दिवस पर किया था। इसके एक माह बाद 26 जनवरी, 2020 को गणतंत्र दिवस पर जिला करनाल का गांव सिरसी पहला लाल डोरा मुक्त गांव बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व और गौरव की बात है कि हमारी इस योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अप्रैल, 2020 को पूरे देश में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के नाम से लागू किया। उस दिन प्रधानमंत्री के कर कमलों से पहली रजिस्ट्री प्राप्त करने का सौभाग्य हरियाणा के सिरसी गावं के ही नागरिक को मिला था।

मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के समय से चले आ रहे कानूनों को खत्म करने का अभियान चलाया है, जिसमें से गांव को लाल डोरा मुक्त करना भी एक है। इसके तहत हमें कई पुराने कानूनों से आजादी मिली है।

मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान रजिस्ट्री पाने वाले जिन 13 लोगों से बातचीत की उनमें भिवानी से श्री रंजीत, फरीदाबाद से श्री दीप चंद, गुरुग्राम से श्री सतीश, अम्बाला से श्री चमन लाल शर्मा, फतेहाबाद से श्री जगत पाल, यमुनानगर से श्री राजेश, हिसार से श्री बलवान, सोनीपत से श्री बिजेन्द्र कुमार, झज्जर से श्री नरेन्द्र कुमार, महेन्द्रगढ़ से श्री रण सिंह, पलवल से श्री सिंहराज, कैथल से श्री मलकीत सिंह और पानीपत से श्री अनिल शामिल हैं।

रजिस्ट्री मिलने पर लोगों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उत्साहित लोगों में से कोई कह रहा था कि आज हम सही मायने में गांव के वासिंदे बने हैं, क्योंकि अब तक तो हम अपने बुर्जुगों के नाम कहे जाने वाली जमीन पर बैठे थे और अब मात्र 183 रुपये में रजिस्ट्री पाकर हम सही मायने में जमीन के मालिक बने हैं।

सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहता है कि सम्बंधित जिले की उपायुक्त भी इस संवाद के दौरान ऑनलाइन जुड़ते हैं और स्वयं मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बातचीत के बाद अधिकारियों को लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं का शीघ्र-अतिशीघ्र हल करने के निर्देश देते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+