सीएम मनोहर लाल पहुंचे कटरा, मां वैष्णो के दरबार में टेका माथा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज कटरा मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेका और देश-प्रदेशवासियों की उन्नति, समृद्धि की कामना की।

Manohar Lal Khattar

वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद खट्टर ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात कि आज माता वैष्णो देवी के दर्शन का मौका मिला। उन्होंने विश्व के सर्व मानव कल्याण, देश प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। हमारे देश की जनता का विकास का मार्ग प्रशस्त हो, निर्विघ्न उनके काम बनें यहीं मैंने प्रार्थना की। सीएम खट्टर आज जम्मू कश्मीर सरकार के साथ आईटी का एक एमओयू साईन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के आईटी के नए प्रयोग जम्मू-कश्मीर सरकार को पसंद आए उनको यहां लागू करने में जम्मू कश्मीर का सहयोग करेंगे। मैंने तीन सालों तक संगठन के लिए यहां पर काम किया, पुराने साथियों से मिलने की कई बार इच्छा होती थी जो आज पूरी हो रही है। धारा 370 हटने से पहले यहां के मुद्दे आतंकवाद से लड़ाई, नागरिक सुरक्षा के मुद्दे होते थे। आज ये प्रदेश आतंकवाद से बाहर निकल कर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अब जम्मू कश्मीर आईटी और ईज आफ लिविंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+