भिवानी में CM मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा में ऑनलाइन होगी वाहनों की नीलामी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, हरियाणा में पुलिस विभाग द्वारा इस्तेमाल न की जाने वाली गाड़ियों की नीलामी अब ऑनलाइन की जाएगी।

हरियाणा में पुलिस विभाग द्वारा इस्तेमाल न की जाने वाली गाड़ियों की नीलामी अब ऑनलाइन की जाएगी। रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा अनुपयोगी और अन्य वाहनों की नीलामी ऑनलाइन की जाएगी।
भिवानी के खारक कलां गांव में एक "जन संवाद" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए एक आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। अब पुलिस विभाग के अनुपयोगी और अन्य वाहनों को ऑनलाइन रूप से नीलाम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान, एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से पुलिस विभाग द्वारा वाहनों की ऑनलाइन नीलामी शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अनुरोध स्वीकार किया और घोषणा की। सीएम खट्टर ने कहा कि जल्द ही इसके लिए आदेश जारी किए जाएंगे।
रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा से पलायन रोकने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने वाली है।गांवों से शहरों की ओर लोगों के पलायन को रोकने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि के मामले में शहरों में उपलब्ध सभी सुविधाएं गांवों और कॉलोनियों में भी प्रदान की जाएंगी। जनता को सभी सुविधाएं गांवों में भी मिलेंगी।
सीएम खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने गांव में एक सामुदायिक केंद्र के लिए ग्रामीणों की मांग को मंजूरी दे दी है। अब गांव में भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अजीत नामक किसान के इलाज के लिए अपने निजी कोष से 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
युवाओं को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा पिछले आठ साल में युवाओं को करीब एक लाख सरकारी नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में 10 हजार से अधिक रोजगार दिया गया है और खड़क कलां गांव में ही 40 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। सीएम खट्टर ने कहा कि अब रोजगार हमारे अपने राज्य में मिलेगा।
ड्रग्स से दूर रहें युवा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा, 'सरकार नशे के खतरे को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। नशे की लत के शिकार हुए युवाओं के लिए पुनर्वास केंद्र बनाने होंगे।' सीएम खट्टर ने कहा कि हमें और आपको मिलकर युवाओं को नशे की लत से बचाना है। एनजीओ के साथ-साथ सरकार को मिलकर इसपर काम करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications