पंजाब: AAP सरकार के एक साल पूरा होने पर केजरीवाल का ट्वीट, सीएम मान ने दिया जवाब
पंजाब सरकार के एक साल पूरा होने के अरविंद केजरीवाल का ट्वीट पर सीएम मान ने जवाब दिया है।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के बीते दिन एक साल पूरे हो गए। इस अवसर पर दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, एक साल पहले आज ही के दिन पंजाब के लोगों की नई उम्मीदों ने शपथ ली थी। AAP पर पंजाब की उम्मीद अब भरोसा बन चुकी है। इस एक साल में जनता से किए कई सारे वादे पूरे किए, कुछ आने वाले सालों में करेंगे। इन 5 साल में पंजाब की जनता से किया एक-एक वादा पूरा करेंगे। रंगला पंजाब बनाएंगे।
वहीं उनके ट्वीट का जवाब देते हुए सीएम मान ने कहा, अरविंद जी, जनता की आशाओं-अपेक्षाओं के आश्वासन के रूप में आपके सपनों की जनहितकारी सोच को पूरा करना ही हमारा उद्देश्य है। ईश्वर शक्ति दे, इंकलाब जिंदाबाद, पंजाब जिंदाबाद।












Click it and Unblock the Notifications