CM मान ने मणिपुर में फंसे पंजाबियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मणिपुर में फंसे पंजाबियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

मणिपुर में फंसे पंजाबियों के लिए सी.एम. मान ने अहम कदम उठाया है। उन्होंने मणिपुर में हिंसा के कारण फंसे पंजाबियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9417936222 जारी किया है।
सी.एम. मान ने इसे लेकर एक ट्वीट भी शेयर है कि जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ''मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां कई पंजाबी भी फंस गए हैं, जिनमें से एक राहुल कुमार आज पंजाब सरकार की पहल से लौट रहा है... कोई भी पंजाबी छात्र जो वहां फंसा हुआ है वह इस मेल आईडी [email protected] और इस नंबर 9417936222 पर संपर्क कर सकता है... सरकार आपके साथ है...''
सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित लाने के लिए अपील की है। पंजाब सरकार इस परिस्थिति में परिवार वालों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications