केंद्र से पूछा सीएम मान ने सवाल, कहा-पंजाब में कोयले के लिए ट्रेनें क्यों नहीं चलाई जा सकतीं
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए CM मान ने सवाल किया कि अगर पंजाब से दूसरे राज्यों में खाद्यान्न की ढुलाई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं तो पंजाब में कोयले के लिए ट्रेनें क्यों नहीं चलाई जा सकतीं।

पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन की आम बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के साथ सौतेलीबोला मां जैसा व्यवहार करने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि अगर पंजाब से दूसरे राज्यों में खाद्यान्न की ढुलाई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं तो पंजाब में कोयले के लिए ट्रेनें क्यों नहीं चलाई जा सकतीं।
सीएम मान ने आज यहां पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन की आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह अजीब बात है कि राज्य को आवंटित कोयला खदानों से पहले बंदरगाहों तक कोयले की ढुलाई करनी पड़ती है। उसके बाद समुद्री मार्ग से पूरे देश में घूमेगी जिसके बाद बंदरगाह से ट्रेनों के जरिए राज्य पहुंचेगी।
भगवंत मान ने कहा कि यह कदम पूरी तरह से अनुचित है क्योंकि रेल सेवा के माध्यम से सीधे राज्य को कोयले की आपूर्ति की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications