बजट चर्चा पर CM खट्टर का विपक्ष पर तंज, कहा- धर्म की शिक्षा लोमड़ी से लेनी चाहिए

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धर्म की शिक्षा यदि लोमड़ी से ली जाए, तो मुर्गी चराना भी पुण्य का काम माना जाएगा। उनकी इस बात पर सदन में सब लोग हंसने लगे।

CM Khattar taunted the opposition on the budget discussion

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। बजट चर्चा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के हमलों के बीच तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनका वो हाल कि किस चीज में अच्छा मान जाएं, किस चीज में बुरा मान जाएं।

उन्होंने कहा कि धर्म की शिक्षा यदि लोमड़ी से ली जाए, तो मुर्गी चराना भी पुण्य का काम माना जाएगा। उनकी इस बात पर सदन में सब लोग हंसने लगे। हरियाणा में सीएम की चर्चा के बाद सदन में सर्व सम्मति से 2023-24 का बजट अनुमान पास हो गया।

सीएम ने कहा कि हमने 8 सालों में राजनीति से हटकर काम किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेरा पानी मेरी विरासत जैसी योजनाएं समाज के लिए सरकार लाई। हर साल 1 मीटर पानी नीचे चला है, जिसको हमें सहेजना होगा। 1960 में हमें हरित क्रांति की जरूरत थी, उसके बाद हम आत्मनिर्भर हुए, आज परंपरागत खाद के साथ प्राकृतिक खेती हमारी जरूरत है।

सीएम ने कहा कि पानी बचाने के लिए माइक्रो इरीगेशन को बढ़ावा देने के लिए 85 फीसदी तक सब्सिडी दी है। SYL की लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई को हम जीतेंगे, लेकिन हमें पानी के दूसरे विकल्प भी हमें देखने होंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने बीपीएल परिवारों का स्तर बढ़ाया है। आगे के कार्यकाल में भी हरियाणा सरकार गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के स्तर को बढ़ाने का काम करती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+