सीएम केजरीवाल का राजस्थान पर विशेष फोकस,बड़ी सभा की करने तैयारी

पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश, गुजरात और हरियाणा पर तो है ही। साथ ही पार्टी ने अब राजस्थान पर भी विशेष फोकस कर दिया है।

जयपुर,14 जुलाई। पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश, गुजरात और हरियाणा पर तो है ही। साथ ही पार्टी ने अब राजस्थान पर भी विशेष फोकस कर दिया है। पार्टी की गतिविधियों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। आगामी चार माह में प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की एक बड़ी सभा करवाने की तैयारियां भी शुरू करवा दी गई है।

arvind

आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा पांच दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंच चुके हैं और इन पांच दिनों में मिश्रा का पूरा फोकस प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों पर रहेगा। इसके लिए सबसे पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने शुरू किए गए हैं। पार्टी अनुशासन समिति का गठन कर चुकी है। अब पन्द्रह जुलाई को एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर लगाने की तैयारी हो रही है। पार्टी ने विधानसभा, जिला, लोकसभा और संभाग स्तर तक प्रभारी लगा दिए हैं।

हर विधानसभा में चार ब्लॉक प्रभारी भी लगाने की तैयारी की जा रही है। अब पार्टी इन सभी को पन्द्रह जुलाई को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाएगी। यह प्रशिक्षण शिविर जयपुर में ही होगा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक यह प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी को यह बताया जाएगा कि ग्राम पंचायतोें पर पार्टी कार्यकर्ता किस तरह से काम करेंगे और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ना है। इस प्रशिक्षण के बाद ग्राम संपर्क अभियान का आगाज होगा, जो अगस्त तक चलेगा।

अक्टूबर में हो सकती है केजरीवाल की बड़ी सभा

संगठन को खड़ा करने के बाद आप के नेता जनता के बीच जाएंगे और इसके बाद विधानसभा चुनाव का आगाज भी इसी साल कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की एक बड़ी सभा जयपुर में करवाई जाएगी, जिसमें प्रदेश स्तर से लोगों को बुलाया जाएगा। इस सभा में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+