जनगणना को लेकर सीएम केसीआर ने उठाए पीएम मोदी पर सवाल

मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा, 'जनगणना की प्रक्रिया बहुत पहले 1871 में शुरू हुई थी। तब से लेकर 2011 तक यह प्रक्रिया कभी नहीं रुकी।

telangana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मांग की है कि सरकार उन वजहों को देश के सामने रखे, जिनकी वजह से जनगणना नहीं कराई जा रही है। सीएम केसीआर ने कहा, 'राज्यों के साथ-साथ देश के नियोजित विकास के लिए भी जनगणना एक बुनियादी इनपुट है, बिना योजना के सरकार चलाना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है।'

मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा, 'जनगणना की प्रक्रिया बहुत पहले 1871 में शुरू हुई थी। तब से लेकर 2011 तक यह प्रक्रिया कभी नहीं रुकी। दो विश्व युद्धों के दौरान भी यह बंद नहीं हुई। जनगणना के माध्यम से ही कोई सरकार देश की स्थिति और उसके लोगों की स्थिति का अंदाजा लगा सकती है। केंद्र सरकार ऐसा इसलिए नहीं कर रहा है, क्योंकि वह मौजूदा स्थिति को जानकर लोगों से डरती है।'

रविवार को विधानसभा में राज्य के बजट पर चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, 'पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के लोग जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अनुसूचित जाति की आबादी बहुत पहले 15 प्रतिशत तय की गई थी। लेकिन, अधिकार के साथ मैं कह सकता हूं कि यह आंकड़ा अब 17 प्रतिशत को पार कर चुका है। कुछ राज्यों में तो यह 19 प्रतिशत को भी पार कर गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+