एक्शन मोड में सीएम केसीआर, बदले जा सकते हैं बीआरएस के कई विधायकों के टिकट
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच चर्चा है कि बीआरएस में कई मौजूदा विधायकों के टिकट या तो कट सकते हैं या फिर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मौजूदा विधायकों के संबंध में जनता की भावनाओं का आकलन करने के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में एक सर्वेक्षण का आदेश दिया है।

बीआरएस सूत्रों का कहना है कि महबुबाबाद, दोर्नाकल, पलेरू, विकाराबाद, इब्राहिमपटनम, उप्पल, जनगांव, मंचेरियल, खानापुर, वारंगल पूर्व, भूपालपल्ली और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में बीआरएस अपने उम्मीदवारों को बदल सकता है।
महबुबाबाद और दोर्नाकल में मौजूदा विधायकों को बदले जाने की संभावना है और पार्टी के अंदरूनी सूत्र ऐसे संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं जो चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि महबूबाबाद की सांसद मालोतु कविता दोर्नाकल विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं, जो कि उनके पिता रेड्या नाइक का निर्वाचन क्षेत्र है।
इसके साथ ही पालेरू सीट को लेकर भी पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है। हाल ही में पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के कांग्रेस में जाने की वजह से पूर्व मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव को यहां से मैदान में उतारने की चर्चा है। पार्टी का मानना है कि तुम्मला जैसे मजबूत नेता ही पोंगुलेटी को प्रभावी ढंग से चुनौती दे सकते हैं।
वहीं, पार्टी विकाराबाद क्षेत्र में मौजूदा विधायक मेटुकु आनंद की जगह चेवेल्ला विधानसभा के पूर्व विधायक केएस रत्नम को टिकट देने पर विचार कर रही है। इब्राहिमपटनम में मौजूदा विधायक मंचिरेड्डी किशन रेड्डी के बेटे के चुनाव लड़ने के संकेत हैं। हालांकि अंतिम फैसला सर्वे के नतीजे आने के बाद ही लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications