अंबाला में सीएम ने की विशेष बैठक, अधिकारियों से मांगी लंबित परियोजनाओं की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता करे रहे थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिया है कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में लंबित विकास परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित आगामी 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, विधानसभा क्षेत्रों के जन प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध व्यक्ति भी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य की प्रगति में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता करे रहे थे। लगभग 4 घंटे से अधिक चली इस मैराथन बैठक में प्रबुद्ध व्यक्तियों ने विकास परियोजनाओं व सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन संबंधी कठिनाईयों की जानकारी दी। बैठक में गृह मंत्री अनिल विज और स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल भी उपस्थित रहे।
मंडियों से गेंहू की उठान समय पर सुनिश्चित करें अधिकारी
बैठक में प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा उठाये गए मंडियों में गेंहू उठान में आ रही दिक्क्त के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ज्यों ही मंडियों में गेहूं का तोल हो जाता है त्यों ही कम से कम समय में उठान सुनिश्चित करें। इसके लिए अधिकारी स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क रखें और आवश्यक दिशा-निर्देश दें। अधिकारी मंडियों का निरीक्षण भी करें और खरीद प्रबंधों का मौके पर जायजा लेकर समस्याओं का निवारण करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की व्यक्तिगत व सार्वजनिक शिकायत व सुझाव तो सीएम विंडो के साथ -साथ जनसंवाद पोर्टल व मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिल जाते हैं। प्रबुद्ध व्यक्तियों व उच्च अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करने की आज से एक नई कवायद शुरू की है। इसलिए अधिकारी इसे गंभीरता से लें और समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।












Click it and Unblock the Notifications