सीएम हेमंत सोरेन करेंगे यूपीए विधायकों संग करेंगे बैठक,सुखाड़ के साथ राजनीतिक हालातों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार काे झामुमो, कांग्रेस व राजद विधायक मंत्रियों की बैठक होगी। सीएम सोरेन की अध्यक्षता वाली यूपीए विधायक दल की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रांची, 21 अगस्त: मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार काे झामुमो, कांग्रेस व राजद विधायक मंत्रियों की बैठक होगी। सीएम सोरेन की अध्यक्षता वाली यूपीए विधायक दल की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

hemant

हालांकि झामुमाे महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य का कहना है कि इस बैठक में सुखाड़ पर चर्चा हाेगी, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस कह रही है कि विधायकाें की कई तरह की समस्याएं हैं और उन समस्याओं काे वे सीएम के समक्ष रखेंगे। पर अंदर खाने से जाे बात निकल कर आ रही है उसकी मानें ताे सुखाड़ और विधायकों की समस्या के अलावा राजनीतिक हालातों पर भी बैठक में बातचीत होगी।

सीएम के माइनिंग लीज से संबंधित शिकायत पर केंद्रीय निर्वाचन आयाेग का फैसला क्या आता है यह किसी काे मालूम नहीं है। इसलिए फैसला सीएम के पक्ष में आए या विपक्ष में दाेनाें ही स्थितियाें के लिए बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।

यही वजह है कि कांग्रेस के सभी विधायकाें काे पहले ही राज्य से बाहर जाने से मना कर दिया गया है और उन्हें इस बैठक के लिए आमंत्रित भी किया गया है।

कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र की समस्याएं रखेंगे

दिल्ली में आलाकमान से मिलने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शुक्रवार की देर शाम दिल्ली से वापस लाैट गए। रांची आने के बाद विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कुछ विधायकाें काे छाेड़कर कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री बैठक में शामिल हाेंगे। जाे विधायक नहीं हाेंगे उन्हाेंने पहले ही जानकारी दे दी है।

आलम ने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे ताकि उनका समाधान जल्द से जल्द हाे सके। इसके अलावा सुखाड़ जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हाेगी। सुखाड़ का सवाल अभी सबसे ज्यादा माैजूं है।

विधायक अपने क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा करेंगे। सभी विधायक बैठक स्थल पर सीधे सीएम आवास पहुंचेंगे। वहीं शिल्पी नेहा तिर्की आलाकमान से मिलने दिल्ली दाैरे पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+