Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आएंगे जमशेदपुर, निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का करेंगे अनावरण

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर जाएंगे। वे यहां कदमा के उलियान में शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे समाधिस्थल के पास वाले मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

तैयारियों में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री दो दिन से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी कार्यक्रम व सभा स्थल पर व्यवस्था करने में जुटी है, जिसकी निगरानी ईचागढ़ की विधायक सविता महतो कर रही हैं।

Hemant Soren,

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पारडीह चौक के पास शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो व गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई नेता शहर आ रहे हैं।

इस मौके पर आजसू पार्टी 'निर्मल संकल्प डहर यात्रा' निकाल रही है। ज्ञात हो कि निर्मल महतो झामुमो के पूर्व अध्यक्ष व आजसू के संस्थापक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+