'हमें न पढ़ाए नैतिकता का पाठ, पहले खुद को देखे', पलामू में CM हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना
पलामू के मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा आपने गुजरात मॉडल देखा। वहां मोरबी में पुल टूट गया और सौ से अधिक लोग काल के गाल में समा गए। वहां, भाजपा की सांठगांठ की वजह से ऐसा हुआ। ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए थे और यह हमें नैतिकता सीखा रहे हैं। कहा कि हमें न सिखाए नैतिकता का पाठ। पहले अपने गिरेबान में झांके। कहा कि अपना काला मुंह छिपाने के लिए यह अब इधर-उधर छापों का खेल खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा की मेरी सरकार गरीबों की आंसू पोछने का काम कर रही है। इसलिए मुझे सजा दिया जा रहा है। राजनीतिक तौर पर जमीन से कटे हुए और हारे हुए लोगों की पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं की आड़ में डराने का काम काम कर रही है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा की हर कृत्य जो एक आदिवासी के साथ हो रहा है उसका जवाब 2019 में जनता दी थी और आगे भी जनता ही देगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए उनके कार्यकाल में हुए योजनाओं में गड़बड़ी का जिक्र किया और कहा कि पूर्व की सरकार 20 वर्षों तक झारखंड की भोली-भाली जनता को ठगने और लूटने का काम किया है।
सीएम ने कहा कि किशोरियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है, ताकि बच्चियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना से नौ लाख बच्चियों को जोड़ने का लक्ष्य तय है। अभी तक हमने करीब 1.50 लाख बच्चियों को इस योजना से जोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए खाका तैयार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला, दिव्यांग जनों को पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है। कहा कि जिस बुजुर्ग को पेंशन नहीं मिल रहा है। वे अपने प्रखंड कार्यालय जाएं। अगर उनको पेंशन देने से मना किया जाएगा, तो संबंधित पदाधिकारी सस्पेंड होगा। सभी को पेंशन देने का संकल्प सरकार ने लिया है। यह देश का पहला राज्य है, जहां सभी जरूरतमंद को पेंशन दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications