CM हेमंत सोरेन का दिवाली गिफ्ट- आज मिलेगा राज्यकर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन
रांची,21 अक्टूबर- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रविकुमार ने दीपावली व छठ पूजा को लेकर सभी शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों का अक्टूबर माह का वेतन भुगतान शुक्रवार तक करने को कहा है। उन्होंने अनुबंध पर कार
रांची,21 अक्टूबर- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रविकुमार ने दीपावली व छठ पूजा को लेकर सभी शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों का अक्टूबर माह का वेतन भुगतान शुक्रवार तक करने को कहा है। उन्होंने अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों, पारा शिक्षकों व अन्य कर्मियों के साथ-साथ दैनिकभोगी कर्मियों का भी मानदेय का भुगतान शुक्रवार तक करने को कहा है। सचिव ने विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्यालयों के प्रमुखों के अलावा सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों को वित्त विभाग के पत्र के आलोक में वेतन तथा मानदेय भुगतान हर हाल में निर्धारित समय तक सुनिश्चित करने को कहा है।

झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) वन के डोरंडा स्थित परेड मैदान में शुक्रवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन होगा। प्रत्येक वर्ष होने वाले इस आयोजन में एक साल के भीतर झारखंड सहित पूरे देश में बलिदान होने वाले पुलिसकर्मी-पदाधिकारी को झारखंड पुलिस याद करती है और उन्हें श्रद्धांजलि देती है। शुक्रवार को होने वाले इस आयोजन में झारखंड पुलिस के तीन बलिदानियों (झारखंड पुलिस के दो जवान व एक बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट) सहित पूरे देश के 264 पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि डीजीपी नीरज सिन्हा होंगे जो शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे और परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे।
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एपिक इंडिया के साथ नागरिकों तक प्रदूषण की जानकारी पहुंचने के लिए झारखंड स्टार रेटिंग प्रोग्राम की वेबसाइट को लांच किया है। यह कार्यक्रम झारखंड के कई उद्योगों को उनके प्रदूषण उत्सर्जन के आधार पर एक से पांच स्टार की रेटिंग देगा। सबसे अधिक प्रदूषण करने वाले उद्योगों को वन स्टार और सबसे कम प्रदूषण करने वाले उद्योगों को फाइव स्टार रेटिंग दिया जाएगा।
बोर्ड के अध्यक्ष शशिकर सामंत ने कहा कि राज्य में वायु प्रदूषण में सुधार करने और नागरिकों को बेहतर हवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्टार रेटिंग यूनिवर्सिटी आफ शिकागो ट्रस्ट स्थित एपिक इंडिया के साथ साझेदारी उस दिशा में एक कदम है। इस वेबसाइट के जरिए आम नागरिक अपने पड़ोस में उद्योगों के प्रदूषण का पता लगा पाएंगे। सदस्य सचिव वाईके दास ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है जो उद्योगों, नागरिकों, नीति निर्माताओं के लिए वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बोर्ड के प्रयासों को दर्शाता है। एपिक इंडिया के कार्यकारी निदेशक सिद्धार्थ वर्मानी ने कहा कि स्टार-रेटिंग के रूप में डाटा सार्वजनिक करने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications