ओडिशा के भगवान जगन्नाथ के दरबार सपरिवार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी श्रीमती के साथ। कल्पना सोरेन ने जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

CM Hemant in Odisha: ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में 30000 आदिवासी बच्चों को सम्बोधित करने शुक्रवार को गये झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार समेत शनिवार को जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये और राज्य की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन संग जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा में पारंपरिक विधि- विधान से पूजा-अर्चना की। झारखण्ड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख- शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की।
बता दें, जिल कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर, ओडिशा द्वारा आयोजित समारोह में 30 हज़ार से ज्यादा विद्यार्थियों को संबोधित करने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे थे वह इंस्टिट्यूट पूरे विश्व में सबसे बड़ा आदिवासी संस्थान है।
इसकी शुरुआत 1992-93 में डॉ अच्युत सामंता द्वारा की गयी थी। इस संस्थान में देशभर के वंचित आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के साथ- साथ रोजगारपरक बनाया जाता है। वर्तमान में यहां करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है, जिसमें अधिकतर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications