CM Hemant Soren ने गढ़वा जिले को 797 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी कला-संस्कृति और परंपरा को इतना मजबूत करना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी इसे कोई तोड़ नहीं सके। इसी सोच के साथ धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए लगातार योजनाएं बना रहे हैं।

Hemant Soren

रांची : झारखंड को खनिज-संपदा के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन अब पर्यटन के रूप में इस राज्य को अलग पहचान दिलाने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित कर रहे है। इस कड़ी में राज्य के धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाया जाएगा। सभी प्रमुख धार्मिक स्थल इससे जोड़ें जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हम बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। हमारी कोशिश है कि विश्व के टूरिज्म मैप पर झारखंड को भी एक अलग पहचान दिला सके। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बंशीधर नगर, गढ़वा में दो दिवसीय राजकीय श्री बंसीधर महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला है। आने वाले वर्षों में इस महोत्सव को और भव्यता देने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी कला-संस्कृति और परंपरा को इतना मजबूत करना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी इसे कोई तोड़ नहीं सके। इसी सोच के साथ धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए लगातार योजनाएं बना रहे हैं। राजधानी रांची में तपोवन मंदिर के विकास पर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं, वहीं रांची के तमाड़ में स्थित ऐतिहासिक दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए की योजना बन चुकी है। बहुत जल्द इस मंदिर के विकास और सुंदरीकरण की आधारशिला रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिर्फ कागजों पर विकास होता था। अब धरातल पर योजनाएं उतर रही हैं। लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़े और अपने आर्थिक प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करें। सरकार आपकी मदद के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ कार्य कर रही है। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि गरीब, दलितों, किसानों, मजदूरों, वंचितों, अल्पसंख्यकों समेत सभी समुदाय और वर्ग के हित में कार्य करें। हमारी सरकार ने "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया और उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। अब अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर आपकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं और यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोग सामाजिक रूप से सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं होगा। यही वजह है कि हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम को लागू किया है। अब राज्य के हर बुजुर्ग, विधवा परित्यक्ता और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उसकी विशेषता तथा उपयोगिता को बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने को कहा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 739 करोड़ 22 लाख 64 हज़ार 792 रुपए की लागत से 60 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, 57 करोड़ 55 लाख 22 हज़ार 933 रुपए की लागत से 14 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ, उनमें भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियाँ, रमकंडा और नगर उंटारी प्रखंड कार्यालय परिसर का विकास तथा बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का नवनिर्मित आवास तथा नगर उंटारी में नवनिर्मित गेस्ट हाउस और विभिन्न नदियों पर निर्मित पांच पुल शामिल हैं।

इस अवसर पर मंत्री श्री बादल, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, ज़िला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, आईजी पलामू राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+