Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा, झारखंड पुलिस के जवानों को मिलेगी आधुनिक ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस जवानों की आधुनिक ट्रेनिंग की व्यवस्था करेगी। उन्हें प्रशिक्षण के साथ ही आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा।

Hemant Soren,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस जवानों की आधुनिक ट्रेनिंग की व्यवस्था करेगी। उन्हें प्रशिक्षण के साथ ही आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। सीएम सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के स्वासपुर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर(सीटीसी) में पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के बाद जवानों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीटीसी में अब 764 जवानों के स्थान पर 2200 जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। सरकार का फोकस प्रदेश में बढ़ रहे साइबर क्राइम पर अंकुश लगाना है। ऐसे में सीटीसी में प्रशिक्षण के दौरान ही जवानों को साइबर क्राइम से निपटने के गुर भी सिखाये जाएंगे।

प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों को दी शुभकामना

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों को शुभकामनायें देते हुए उन्हें अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करने ही नसीहत दी। इससे पहले सीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। एक वर्ष कके बजाय तीन वर्ष तक चली इस ट्रेनिंग में 764 जवान शामिल हुए। सीएम ने सीटीसी के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में विधायक एवं अधिकारियों के साथ पौधे लगाये।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(डीजी) डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि अपराधी अपराध करने के नित तरीका बदल रहे हैं, ऐसे में जवानों को खुद को अपडेट करने की जरूरत है।

पासिंग आउट परेड को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

वे सोमवार को यहां के स्वासपुर के कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर(सीटीसी) में पासिंग आउट परेड के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में जवानों को को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों की शिक्षा भी दी गई है। इनका उपयोग वे आप अपने कार्य में कुशलता से करें। पुलिस की चुनौतियों की चर्चा करते हुए प्रदेश में पुलिस के मुखिया ने कहा कि पहली नार्मल पुलिसिंग अपराध नियंत्रण से संबंधित है ,जिसमें पुलिस का बेसिक कार्य है। इसमें सभी जवानों को दक्ष और निपुण होना होगा। साथ ही दिन प्रतिनिधि साइबर अपराधों के नये हथकंडों से भी पार पाना होगा। ऐसे में हर दिन हर स्तर पर स्किल को अपडेट करने की जरूरत है। प्रत्येक वर्ष अपराध के स्वरूप को भी बदलते हुए देखा जा रहा है, इसके बारे में पुलिसकर्मियों को बाकयदा प्रशिक्षित किया जाएगा। इंटरनेट, साइबर क्राइम, साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण जवानों को दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+