CM भूपेश ने की टीएस सिंहदेव की तारीफ, कार्यकर्ताओं को सिखाया बूथ मैनेजमेंट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट का तरीका सिखाया। मतदाताओं से मेलजोल बढ़ाने और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के टिप्स भी दिए। साथ ही भाजपा आईटी सेल के झूठे प्रचार की पोल खोलने को ही बूथ प्रबंधन का अहम हिस्सा बताया। सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़े।

अंबिकापुर के बूथ जोन और सेक्टर के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होने के दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि 'महाराज आपकी तैयारी आपके क्षेत्र में काफी मजबूत है। आप तो मेरे विधानसभा में मेरी अनुपस्थिति में गए थे, वहां अच्छे से चेक किया होगा, मैंने भी प्रयास किया, मगर आपकी तैयारी बेहतर है।'

CM Bhupesh

'बूथ चलो अभियान' के तहत कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं, इसी कड़ी में अंबिकापुर विधानसभा के जोन, सेक्टर और बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'भाजपा के लोग खुले मंच से झूठ बोल रहे हैं, जिन्हें आईटी सेल व्हाट्सएप के माध्यम से हर घर तक पहुंचाता है। प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठा आदमी कहता है कि केंद्र सरकार धान खरीदने के लिए पैसा देती है, जबकि हकीकत में केंद्र सरकार धान खरीदने में अड़ंगा लगाती आई है। हमें किसानों को यह बताना होगा।'

सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से अपने अनुभाग में हर घर पर नजर रखने और नाराज लोगों से बात करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हो सके तो अपने बड़े नेताओं को उनके घर ले जाएं। मुख्यमंत्री बघेल ने सरगुजा से जुड़े अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैंने लखनपुर के कई सेक्टर में काम किया है, इसलिए मुझे यहां की जानकारी है। उन्होंने जोन, सेक्टर और बूथ के प्रभारियों से उनके प्रभार की पूरी जानकारी भी ली।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा में मतदान केंद्रों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सभी ब्लॉक में बड़े सीनियर पदाधिकारी जोन का जिम्मा संभाल रहे हैं। अनुभवी लोगों के काम का फायदा बूथ प्रबंधन में भी मिल रहा है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रखी कई मांग
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जब मुख्यमंत्री सरगुजा के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए, तो कार्यकर्ताओं ने भी अपनी कई मांगें उनके सामने रखीं। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने अंबिकापुर शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए शेष राशि दिए जाने और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए राशि की घोषणा करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और एमआईसी प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्रा ने भी शहर में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए फिल्टर प्लांट की मांग की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से बात की और अंबिकापुर विधानसभा में दो और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की मांग की।

हंसी-मजाक का भी चला सिलसिला
नवागढ़ के कांग्रेस नेता मोहम्मद बाबर ने अपने वार्ड से गुजरने वाली नहर की सफाई और उसे केनाल रोड की तरह विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी वार्ड पार्षद भी हैं, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'अच्छा आप पीपी महोदय हैं।' इसके बाद बोलने उठी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा मैं महिला अध्यक्ष के साथ पार्षद पत्नी भी हूं। यह सुनते ही हाल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने विधवा पेंशन के लिए गरीबी रेखा सूची में नाम होने की बाध्यता खत्म करने की मांग रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+