छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, विधायकों की स्थिति अच्छी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड में मीडिया से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक विज्ञापन पर तंज कसते हुए कहा कि मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाई और पक्का घर की गारंटी कांग्रेस सरकार देती रही है। यूपीए सरकार की योजनाओं को अपना बताकर मोदी सरकार श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
वहीं कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकांश विधायकों की स्थिति अच्छी है। इसलिए कांग्रेस सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारे कई विधायक अपने दम पर जीतते हैं। अब भाजपा को कुछ नहीं दिख रहा है तो विधायकों पर आरोप लगा रहे हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या 19 से 17 होने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हम बाघों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार बाघों का मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र आना जाना लगा रहता है। हमने दूसरे राज्यों से भी बाघ मांगा है। बता दें कि कल ही केंद्र सरकार ने बाघों का आंकड़ा जारी किया है, जिसमें मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त किया है वहीं छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या घट गई है।
वहीं 12 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि बिल पारित होने से 72 हजार आदिवासियों को लाभ मिलेगा। वहीं अरुण साव कहते हैं कि 10 लाख आदिवासियों का लाभ मिलेगा ऐसे में भाजपा नेता बताएं किसका आंकड़ा सही है? सीएम ने कहा कि इस मामले पर रमन सिंह के पत्र को सफलता नहीं मिली थी। हमने पीएम को पत्र लिखा तब सफलता मिली। जिसे भाजपा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications