सीएम बघेल ने ओणम को किया सेलिब्रेट, कहा- 'केरल तो हरियाली प्रदेश, सबको खिलाता है मसाला'

नई दिल्ली,18 सितंबरः छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शन‍िवार को ओणम समारोह में शाम‍िल हुए. उन्‍होंने कहा क‍ि केरला की कल्पना करते ही सुंदर, शिक्षा में अग्रणी, लिंगानुपात में सबसे आगे प्रदेश की याद आती है. राजा महाबली, जगद

नई दिल्ली,18 सितंबरः छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शन‍िवार को ओणम समारोह में शाम‍िल हुए. उन्‍होंने कहा क‍ि केरला की कल्पना करते ही सुंदर, शिक्षा में अग्रणी, लिंगानुपात में सबसे आगे प्रदेश की याद आती है. राजा महाबली, जगद्गुरु शंकराचार्य की याद आती है, जिन्होंने पूरे भारत को एकजुट किया. पूरे प्रदेश को मसाला खिलाने वाला राज्य केरल है. केरल समाज के लोग दुनिया के हर कोने में मिलेंगे.

bhupesh

शोले फ‍िल्‍म का द‍िया उदाहरण
सीएम ने मंच से अपनी पसंदीदा फिल्म 'शोले' का ज़िक्र क‍िया और कहा क‍ि जो चल जाए हिट है. शोले फिल्म में ठाकुर के घर बिजली नहीं होती है. लेकिन गांव में पानी की टंकी होती है. जो बिना बिजली के नहीं चल सकती, जो तार्किक रूप से सही नहीं है. लेकिन जो चल जाए वो हिट है.

केरल को बताया हर‍ियाली का प्रदेश
सीएम ने केरल को याद करते हुए कहा क‍ि केरल राज्य की कल्पना करने से ही स्मृति में जो छवि उभार के आती है. हरियाली वाले प्रदेश की. यहां ऐसा कोई घर नहीं जहां हरियाली, नारियल, सुपाड़ी का पेड़ ना हो. देश का सबसे शिक्षित राज्य है. साथी लिंग अनुपात में सबसे आगे है. यहां लड़के-लड़की में कोई भेद नहीं है. यह राज्य, केरला याद करते हैं तो राजा महाबली और जगद्गुरु शंकराचार्य का याद आता है.

केरल के बारे में कही ये बात
सीएम बघेल ने केरल की तारीफ करते हुए कहा क‍ि सबसे पहले विदेशी भी केरल ही आए और पूरे यूरोप को मसाला खिलाने वाला प्रदेश केरल है. केरल की चाय और कॉफी फेमस है. दुनिया के किसी भी क्षेत्र में कोई घटाना होती है तो घटना से उबार कर लाने वाला राज्य केरल है. केरल समाज के लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए, और इसका लाभ समाज को मिला, समाज के लोग कहीं भी जाए उन्हें भूखे मरने की नौबत नहीं आयेगी. समाज में सेवा भाव भी सबसे अधिक है. यदि नर्स केरल समाज से है तो यह सुनिश्चित हो जाता है क‍ि मरीज स्वस्थ होगा. अनुशासन, शिक्षा और सेवा यह केरल समाज की विशेषता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+