'माननीय राष्ट्रपति जी उद्घाटन करते तो जरूर जाते', नए संसद भवन को लेकर CM मान ने किया ट्वीट
नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासत गर्माई है। CM मान ने किया ट्वीट कर ये बात कही है।

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''जब भी पार्लियामेंट का सैशन बुलाया जाता है तो माननीय राष्ट्रपति जी हर एक MP को सैशन में हाजिर होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजते हैं..पर नई पार्लियामेंट के उद्घाटन करवाने की बात तो दूर उन्हें बुलाया भी नहीं गया... अगर माननीय राष्ट्रपति जी उद्घाटन करते तो जरुर जाते पर अब नहीं जाएंगे।''
आपको बता दें कि देश के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। हालाकि इसे लेकर विवाद छिड़ गया है। विरोधियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की अलोचना की जा रही है। 19 विपक्षी दलों द्वारा उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications