CM मान ने NRI लोगों की सुविधा के लिए उठाया बड़ा कदम, अधिकारियों के साथ की बैठक
आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में आज सीएम मान ने राज्य के लोगों खास तौर पर एन.आर.आई. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम कदम उठाया है। इस संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारी सरकार लगातार E-Governance की ओर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी के तहत लोगों (विशेष रूप से NRI's) की परेशानियों को दूर करते हुए आज राजस्व विभाग ने दस्तावेजों की Embossing के लिए ऑनलाइन पोर्टल http://eservices.punjab.gov.in की शुरुआत की... हमारा प्रयास है कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में चक्कर न लगाने पड़ें और लोगों को घर बैठे ही सुविधाएं मिलें...













Click it and Unblock the Notifications