टीचर मुद्दे पर CM मान ने गवर्नर पर कसा तंज, पंजाब का फैसले इलेक्टेड लोग लेंगे सिलेक्टेड नहीं

इस बीच मुख्यमंत्री की ओर से गवर्नर को उनके द्वारा इसी मुद्दे पर लिखे गए पत्र का जवाब भी भेज दिया गया। इस पत्र में भगवंत मान ने लिखा- मैं स्पष्ट करना चाहता हूं मैं और मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह है।

भगवंत मान

पंजाब के सरकारी टीचरों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजने के मुद्दे पर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच शुरू हुई जंग थमती नहीं दिख रही। CM ने मंगलवार को चंडीगढ़ में गवर्नर का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के फैसले जनता द्वारा चुने हुए लोग (इलेक्टेड) ही लेंगे, सिलेक्टेड नहीं।

इस बीच मुख्यमंत्री की ओर से गवर्नर को उनके द्वारा इसी मुद्दे पर लिखे गए पत्र का जवाब भी भेज दिया गया। इस पत्र में भगवंत मान ने लिखा- मैं स्पष्ट करना चाहता हूं मैं और मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह है। आपने मुझे पूछा है कि सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए टीचरों का चुनाव किस आधार पर किया है? पंजाब के लोग पूछना चाहते हैं कि भारतीय संविधान में किसी स्पष्ट योग्यता के बगैर केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग राज्यों में राज्यपाल किस आधार पर चुने जाते हैं। यह बताकर पंजाबियों की जानकारी बढ़ाई जाए।

पंजाब सरकार को पत्र लिखकर पूछे थे सवाल

दरअसल सोमवार को ही पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने भगवंत मान सरकार को लैटर लिखा था। इसमें ट्रेनिंग पर विदेश भेजे गए टीचरों को सिलेक्ट करने संबंधी क्राइटेरिया के साथ-साथ उनके आने-जाने, विदेश में रहने और खाने-पीने पर आए खर्च की डिटेल मांगी गई। 15 दिन में यह डिटेल न मिलने की सूरत में कानूनी राय लेकर जरूरी एक्शन लेने की बात भी गवर्नर के लैटर में लिखी गई।

गवर्नर का ये लैटर मीडिया में जारी होने के बाद CM भगवंत मान ने उन्हें संबोधित करते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैं 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं, न कि गवर्नर के। इसे ही मेरा जवाब समझें।'

फैसलों में बेवजह टांग न अड़ाएं

इस विवाद के अगले दिन, मंगलवार दोपहर पंजाब के नए विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही से जुड़ी ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए दो दिवसीय कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे CM भगवंत मान ने गवर्नर बीएल पुरोहित का बिना नाम लिए उनके कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'सिलेक्टेड लोग इलेक्टेड लोगों की ओर से लिए गए फैसलों में बेवजह अपनी टांग न अड़ाएं। सिलेक्टेड लोग किसी के बहकावे में हैं और गलतफहमी का शिकार हैं। वह कानून की धमकियां न दें। कानून सबके लिए समान है और हम भी कानून जानते हैं।'

भगवंत मान ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। भटके हुए लोग भी जल्दी ही रास्ते पर आ जाएंगे। उन्हें रास्ते पर ले आएंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में विधायकों की ट्रेनिंग शुरू, CM भगवंत मान ने दी नसीहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+