'अभी तो किस्से खुलने ही शुरू हुए हैं, आगे-आगे देखो होता है क्या?', CM भगवंत मान ने साधा चन्नी पर निशाना
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विजीलेंस ब्यूरो पर उन्हें तंग करने के लगाए गए आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो चन्नी के चाय-कचौरियों व थालियों के छोटे-मोटे रेटों को ही खोला है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विजीलैंस ब्यूरो पर उन्हें तंग करने के लगाए गए आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो चन्नी के चाय-कचौरियों व थालियों के छोटे-मोटे रेटों को ही खोला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी और भी बड़े-बड़े रेटों को आने वाले दिनों में उनकी सरकार खोलेगी तथा बड़े खुलासे करेगी।
भगवंत मान ने कहा कि अभी तो किस्से खुलने ही शुरू हुए हैं और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या? मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी सरकार ने जो स्टैंड लिया है उस पर वह आज भी अडिग है। भ्रष्टाचार करके जिसने भी कमाई की है, उससे पैसा सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएगा। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया कि उनकी सरकार विजीलैंस ब्यूरो की मार्फत किसी को नाजायज तंग करने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications