पंजाब में पेपरलेस विधानसभा की सीएम मान ने की शुरुआत, मंत्री-विधायकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
Punjab News: भगवंत मान सरकार ने इस बार विधानसभा को पेपरलेस बनाने की शुरुआत कर दी है। विधानसभा को पेपरलेस बनाने के लिए आज से दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजित की जा रही है। इस ट्रेनिंग सेशन में पंजाब के मंत्री, विधायक और अफसर उपस्थित रहे।
इस ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत करते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने मीडिया के साथ भी जानकारी साझा की। इस दौरान सीएम मान ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन की भी शुरूआत कर दी है। आपको बता दें कि विधानसभा के डिजिटल होने को लेकर सभी सीएम मान ने सभी को मुबारक बाद भी दी।

इस दौरान बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि जब वह एमपी (सांसद) थे तो उन्होंने सोचा था कि जब कभी उन्हें मौका मिलेगा तो वह पंजाब विधानसभा को डिजिटल करेंगे और आज वह दिन आ गया है। सीएम मान ने बोलते हुए कहा कि अब वेब पर भी विधानसभा की कार्रवाई का प्रसारण होगा।
बता दें कि पंजाब सरकार ने पहले ही विधानसभा सेशन को लाइव कर दिया गया था, लेकिन अब वह एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि समय के साथ चलना बेहद जरूरी है और पंजाब हमेशा से नई तकनीक को जल्दी अपनाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अब विधानसभा सदस्य अपने सवाल और जवाब स्क्रीन पर देख सकेंगे।
सीएम मान ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि अब पूरा काम विधानसभा में डिजिटली होगा। तो वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने विधानसभा के पेपरलेस होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बोलते हुए कहा कि इस फैसले से काफी मात्रा में कागज की बजत होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब सरकार ने सभी विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे अब सदन की कार्यवाही ऑनलाइन होगी। इतना ही नहीं, दो दिवसीय कार्यशाला में सभी विधायकों को नए ऑनलाइन सिस्टम, डिजिटली कार्य संचालन और अन्य प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications