ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का सीएम मान ने उद्योगपतियों को दिया न्योता, कही ये बात
ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों को न्योता दिया। सीएम मान ने कहा कि अगर उद्योगपति ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री लगाएंगे तो इससे दोहरा फायदा होगा।
सीएम मान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री लगाने से एक तो औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, दूसरे कि यहां के युवाओं के सामने रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे उन्हें दूसरी जगहों पर काम करने के लिए अपने गांव को छोड़कर नहीं जाना होगा।

इस दौरान सीएम मान ने उद्योगपतियों को न्योता देने के साथ ही इन इलाकों में पूरा सहयोग करने का भी भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब की धरती पर उद्योगों के विकास में तेजी लाने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को पूरी सुरक्षा और सुविधा देगी। सीएम मान ने इस दौरान कहा कि जालंधर में पंजाब सरकार जल्द ही एक कनवेंशन सेंटर स्थापित करने जा रही है। यह कनवेंशन सेंटर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा।
बताया कि इसका निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधा मिल सके। सीएम मान ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि एमएसएमई सेक्टर में राज्य ने देश भर में बाजी मारी है।
सीएम मान ने कहा कि राज्य में 2 लाख 75 हजार एमएसएमई यूनिटों का पंजीयन हुआ है। कहा कि किसी भी राज्य और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में एमएसएमई की बड़ी भूमिका होती है।
कहा कि प्रदेश में बिजनेस का विकास हो, लोगों को रोजगार मिले- इसका उचित और सुरक्षित माहौल बनाया गया है। नई पॉलिसी तैयार की गई है। सीएम ने कहा कि सरकार फोकल प्वाइंट निर्माण के लिए सीएसआर फंड को लेकर नई नीति पर कार्य कर रही है। साथ ही, फोकल प्वाइंट और औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications