पंजाब: सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध जंग जारी, 5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमंद जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के लोपोके गांव के नजदीक एक विशेष ऑपरेशन चलाया और नशा तस्कर को सफलतापूर्वक काबू कर लिया।

सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध जंग जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरू की गई जंग के दौरान सरहद पार से तस्करी करने वाले नेटवर्कों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान रशपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव कक्कड़ जिला लोपोके के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर के गांव थम्मन से 10 किलोग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके सरहद पार से नसा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किए जाने से एक महीने बाद सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमंद जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के लोपोके गांव के नजदीक एक विशेष ऑपरेशन चलाया और नशा तस्कर को सफलतापूर्वक काबू कर लिया। जब वह किसी अन्य पार्टी से पैसे मिलने के बाद खरीददार को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन के द्वारा भेजी गई थी।

ए.आई.जी. सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुलजिम रशपाल उर्फ पाला एक बदनाम नशा तस्कर है। उन्होंने कहा कि खेप प्राप्त करने वाले और नशे के लिए पैसों का भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है। बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21 और 29 के तहत एफ.आई.आर नम्बर-3 के अधीन केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मजदूरी करने वाले राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर से सीएम मान ने की बात, उम्मीद की किरण जगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+