सीएम भगवंत मान ने 80 नए मोहल्ला क्लीनिकों का किया उद्घाटन
सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 80 नए मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना में एक समारोह में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान सी.एम. मान व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लुधियाना वासियों के लिए 80 नए मोहल्ला क्लीनिकों का उदघाटन किया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में अब 580 मोहल्ला क्लीनिक हो गए हैं। 500 मोहल्ला क्लीनकों की राज्य में पहले ही शुरूआत हो चुकी है और अब 80 नए मोहल्ला क्लीनिकों की शुरूआत होने पर मोहल्ला क्लीनिकों में और इजाफा हुआ है। इस दौरान मंच पर राघव चड्ढा सहित कई नेता मौजूद थे।
वहीं बिजली सरप्लस को लेकर सी.एम. मान ने कहा कि पिछली सरकारों में सप्ताह में 2 दिन कट लगाए जाते थे, लेकिन अब रा्य में किसी भी तरह को कोई बिजली कट नहीं लग रहा है। राज्य में कोयले की मात्रा को बढ़ाया गया है। ताकि राज्य के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications