पंजाब: ईद के मौके पर जालंधर पहुंचे सीएम मान, गले मिलकर दी बधाई
ईद के मौके पर जालंधर के गुलाब देवी रोड दरगाह पर सीएम मान पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को ईद की बधाई दी।

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ईद उल-फितर के पावन अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रो़ड दरगाह में पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुसलमान भाईचारे को बधाई भी दी।
कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ईद-उल-फितर के पाक मौके पर मैं जालंधर के ईदगाह में शामिल हुआ। मैंने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। पंजाब सभी धर्मों की साझी धरती है। अल्लाह सबका भला करे... ईद मुबारक!"
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सुशील रिंकू, बलकार सिंह और अन्यों के अलावा आम आदमी पार्टी के वर्कर की बड़ी गिनती में पहुंचे हुए हैं। सी.एम. मान द्वारा ईद उल-फितर के अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी गई।












Click it and Unblock the Notifications