Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने की चिकित्सा मंत्री के साथ बड़ी बैठक

आरटीएच संघर्ष समिति के कोर्डिनेटर डॉ.अशोक शारदा ने कहा कि रविवार सुबह जीबीएम की बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करें।

ashok gehlot

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत RTH पर उच्च स्तरीय बैठक के लिए दिल्ली से जयपुर सीएम लौटे. जयपुर लौटते ही चिकित्सा मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक उन्होंने शुरू की। सीएम ने मुख्य सचिव को डॉक्टरों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए. सीएम ने की डॉक्टर्स से अपील करते हुए कहा कि हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें. सीएम ने कहा कि राइट टू हेल्थ में डॉक्टर्स के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है. डॉक्टर्स की मांगों को मानकर RTH बिल लाया गया है. सीएम ने कहा कि डॉक्टर्स का हड़ताल पर जाना उचित नहीं है. पक्ष-विपक्ष ने सर्वसम्मति से RTH बिल को पास किया गया है।

राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीरता दिखाई हैं. सीएम गहलोत ने आंदोलन कर रहे डॉक्टर्स से अपील करते हुए कहा है कि वह हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे. लगातार डॉक्टर्स के बढ़ते विरोध को देखते हुए शनिवार को सीएम ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक ली।

जयपुर लौटने के साथ ही सीएम ने चिकित्सा मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक ली और मुख्य सचिव उषा शर्मा को डॉक्टर्स के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+